HomeAccidentBig Breaking : हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो खाई में गिरी,...

Big Breaking : हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 04 घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो अचानक रामगाढ़ के पास असंतुलित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गये हैं। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो संख्या यूके 02 टीए 0966 अचानक रामगढ़ के पास चालक को नींद की झपकी आ जाने से अनियंत्रित हो गई और सीधे खाई मे जा गिरी। यह घटना आज बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे घटी। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी से पुलिस, जिसमें शंकर नेगी व हर्षवर्धन शामिल थे मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Uttarakhand : मां ने पहले अपने 6 साल बच्चे को तकिए से दबाकर मार डाला, फिर खुद लगा ली फांसी

पुलिस ने बताया कि चालक हरीश चंद्र निवासी बागेश्वर व वाहन में सवार 04 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंतव्य को भेज दिया गया है। इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह वाहन हल्द्वानी से अख़बार लेकर बागेश्वर जा रहा था। यह संयोग की बात है कि खाई में गिरने के बावजूद सभी की जान बच गई।

उत्तराखंड : अब आयुष्मान कार्ड बनाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा – मुख्यमंत्री

यहां यह उल्लेखनी है कि अकसर राष्ट्रीय राजमार्गों में चालकों की लापरवाही से हादसे हो जाते हैं। बीते काफी समय से पर्वतीय जनपदों में सड़क हादसों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। दुर्भाग्य से सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस—प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास नहीं किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments