Pithoragarh Breaking: नन्ही मानसी को शिकार बनाने वाला गुलदार पिंजरे में फंसा

0
प्रतीकात्मक फोटो।

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
शहर के पाटा बजेठी में नन्ही बालिका मानसी को अपना शिकार बनाने वाला गुलदार आखिर पिंजरे में कैद कर लिया गया है। इससे दहशतजदा लोगों ने राहत की सांस ली है।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि पिथौरागढ़ शहर से लगे ग्राम बजेठी में गत रविवार रात पुष्कर राम की करीब 8 वर्षीय बालिका मानसी को गुलदार उस वक्त उठा ले गया, जब वह रात करीब पौने नौ बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली। काफी ढूंढखोज के बाद रात पास ही बालिका का शव झा​ड़ी में बरामद हुआ।

इस हादसे के बाद लोग दहशत में आ गए और आनन—फानन में वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया और सोमवार रात यह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। कहा जा रहा है कि पिंजरे में फंसा गुलदार बालिका को मौत के घाट उतारने वाला ही गुलदार है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1