HomeBreaking NewsUttarakhand News: घर के अंदर बैठी थी नन्ही मानसी और उठा ले...

Uttarakhand News: घर के अंदर बैठी थी नन्ही मानसी और उठा ले गया तेंदुआ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
लगभग आठ वर्षीय मानसी अपने घर के अंदर बैठी थी और बाहर से घात लगाकर बैठा तेंदुआ अंदर लपका और बच्ची का उठा ले गया। जब तक हो हल्ला होता और परिजन व आसपास के लोग बाहर निकले, तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर ओझल हो गया। यह हादसा पिथौरागढ़ शहर के वार्ड पाटा बजेटी का है। बच्ची का अभी तक कहीं पता नहीं चला।

मामला गत रविवार रात नौ बजे से कुछ पहले—पहले का है। पाटा बजेटी में पुष्कर राम की नन्हीं बच्ची मानसी जब घर के अंदर थी, तो अचानक बाहर से तेंदुआ अंदर ही लपका और बच्ची को उठा ले गया। इतने में उसके भाई ने शोर मचाया परिजन बाहर आए और हो हल्ला सुन ग्रामीण एकत्रित हुए।

लाइट व लाठी डंडों के साथ ग्रामीणों बच्ची की ढूंढखोज में जुट गए, लेकिन आसपास कहीं बच्ची नहीं मिली। मासूम की मां पर अन्य परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल हो गया। साथ ही गांव में दहशत फैली है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी मौके पर पहुंचे। उनकी ओर से भी बच्ची को ढूंढने के प्रयास हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments