HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: युकां की बैठक में कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का...

Bageshwar News: युकां की बैठक में कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले—ज्वलंत मुद्दों को लेकर जाएंगे जनता के बीच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
युवा कांग्रेस कमेटी के कठपुड़ियाछीना ब्लाक की बैठक में कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करते हुए लक्ष्य रखा कि महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।

गत रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं और जिला अस्पताल रेफर सेंटर बना हुआ है। सड़कों की हालत बयां करने लायक नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अमूलचूल परिर्वतन की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में इन मुद्दों फोकस किया जाएगा। इस दौरान नवीन मेहता, रोहित आर्य, दर्शन कुमार, प्रदीप सिंह, अक्षय कुमार, पवन कुमार, सूर्य प्रकाश जोशी, अमित कुमार, प्रशांत जोशी, दर्शन मेहता, सचिन, रमेश भट्ट, जगदीश कुमार, रमेश रावत, सुरेंद्र सिंह, सतीश पांडे, जगदीश रावत आदि पार्टी में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments