HomeUttarakhandNainitalHaldwani News : काठगोदाम रामलीला कमेटी का गठन, हिमांशु नैनवाल अध्यक्ष, दीपक...

Haldwani News : काठगोदाम रामलीला कमेटी का गठन, हिमांशु नैनवाल अध्यक्ष, दीपक भंडारी व मनीष बने महामंत्री

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

काठगोदाम रामलीला कमेटी की बैठक में रामलीला मंचन को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का भी गठन करते हुए हिमांशु नैनवाल को अध्यक्ष चुना गया।

यहां नगर निगम इंटर कालेज में हुई बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले साल रामलीला मंचन नहीं हो पाया था। इस बार संक्रमण कम हुआ है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन करते हुए रामलीला मंचन किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी में मोहन सिंह बिष्ट, महेश राणा, भुवन तिवारी, कुंदन बिष्ट, संतोष राणा, जगत सिंह जग्गू, कमल कुंवर को संरक्षक बनाया गया। जबकि प्रतीक बिष्ट, राजा राणा, किशन अनेरिया को उपाध्यक्ष, दीपक भंडारी व मनीष गोनी को महामंत्री, दीपक तिवारी व हिमांशु शाही को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा दीपक भंडारी व ऋषि कपूर को मीडिया प्रभारी व मेला इंचार्ज पान सिंह बिष्ट को बनाया गया।

अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल ने बताया कि कल से रामलीला की रिहर्सल शुरू हो जाएगी और 6 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। रामलीला मंचन को भव्य बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पिछले कई वर्षों से जुड़े लोगों को भी कमेटी में अहम दायित्व सौंपा जाएगा। इस मौके पर योगेंदर बिष्ट, राजेश कोहली, विजय सिंह, सचिन राणा, अजय जोशी, टिंकू, विनीत बिष्ट, सुंदर आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments