HomeUttarakhandAlmoraनंदादेवी कौतिक : महिलाओं के गरबा नृत्य ने किया अभिभूत, देखिये शानदार...

नंदादेवी कौतिक : महिलाओं के गरबा नृत्य ने किया अभिभूत, देखिये शानदार तस्वीरें….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अल्मोड़ा में नंदादेवी महोत्सव की धूम मची हुई है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गरबा ने सबका दिल जीत लिया। भारी संख्या में श्रद्धालुजनों ने आकर मां नंदा—सुनंदा के दर्शन किये।

वस्तुत: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में नंदा महोत्सव का अपना अलग ही आकर्षण हैं। मेले में सम्मलित होने के लिए दूर—दराज से लोग पहुंच रहे हैं। आज पंचम दिवस विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की धूम री। सर्वदलीय महिला संस्था का गरबा आकर्षक का केंद्र बना रहा। इसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

माँ नन्दा सुनंदा के पावन मेले में सर्वदलीय महिला संस्था अल्मोड़ा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कल्याण संस्था की अध्यक्षा रीता दुर्गापाल एवं विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी रहे। इससे पूर्व मेले के कार्यक्रमों का मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन रौतेला, नंदा देवी मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, व्यवस्थापक मुन्ना वर्मा, ताराचंद जोशी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। ख़बर जारी है, आगे पढ़िये

अपने संबोधन में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की धरोहर हैं। इस धरोहर को बचाने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि गरबा गुजरात, राजस्थान और मालवा प्रदेशों में प्रचलित एक लोक नृत्य है, जिसका आजकल इस पूरे देश में आधुनिक नृत्यकला में स्थान प्राप्त हो गया है। कार्यक्रम का संचालन गीता मेहरा ने किया। इस अवसर पर विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, मीना भैसोड़ा, मीता उपाध्याय, लता तिवारी, प्रीती बिष्ट, राधा बिष्ट, शांति साह, राधा तिवरी, पूनम पालिकावाल, अनीता रावत, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, पारितोष जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

आवश्यक सूचना —

  • 16 सितंबर, 2021, बृहस्पतिवार को मेले में दोपहर 12 बजे से महिला संस्थाओं द्वारा झोड़ा, स्वांग (थीम) पर कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
  • 17 सितंबर, शुक्रवार को शाम तीन बजे मां नंदा सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकलेगी।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments