HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: दुकान के सेल्समैन ही तस्करी से पार लगा रहे थे...

Almora Breaking: दुकान के सेल्समैन ही तस्करी से पार लगा रहे थे 1.38 लाख की शराब, 20 पेटी शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के भतरोंजखान स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की तस्करी दूर ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही थी। करीब 1.38 लाख रुपये की शराब को दुकान के ही सेल्समैन पार लगा रहे थे, लेकिन यह अवैध तस्करी पुलिस ने पकड़ ली और आरोपी दबोच लिये।

जिले की भिकियासैण चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ चौकी तिराहा भिकियासैण के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरीश सिंह उर्फ हेमू पुत्र मोती सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट भिलकोट, थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर तथा प्रताप सिंह भण्डारी पुत्र मंगल सिंह, निवासी खुमाड़, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जिसकी कीमत 1,38,360 रुपये आंकी गई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह शराब आल्टो कार संख्या UK 01-A-2482 में ले जाई जा रही थी। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के साथ थाना भतरौंजखान में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नेगी ने बताया कि उक्त आरोपी भतरोंजखान स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सैल्समैन है। यह लोग शराब को अंग्रेजी शराब की दुकान से गैरखेत गांव (मासी) की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह सहित कांस्टे​बल शमीम अहमद, मनोज रावत व श्याम सुन्दर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments