अल्मेाड़ा: शराबी पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

0
अधेड़ की हत्या को लेकर पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
अधेड़ की हत्या को लेकर पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

यहां एक शराबी पति ने मामूली कहासुनी में अपनी पत्नी की लात—घूंसा व उसके सर को दीवारों में पटक—पटक बहुत ही बेदर्दी के साथ हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह पुलिस को एक महिला की डीनापानी क्षेत्र अंतर्गत मटेना में रसोइ घर में मिली लाश के बावत सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला की लाश किचन में पड़ी है और वह लहूलुहान हालत में है। महिला की पहचान शोभा देवी उम्र 27 साल पत्नी किशन सिंह के रूप में हुई। News WhatsApp Group Join Click Now

Big Breaking : खाई में गिरने से ग्रामीण की मौत, करंट ने ली मजदूर की जान

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। पता चला कि गत सोमवार रात्रि महिला की उसके पति किशन सिंह उर्फ कृष्णा से बहस हुई जो झगड़े और मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके बाद उसके पति किशन सिंह उर्फ कृष्णा ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। उसे लात—घूंसों से पीटा और दीवार पर उसका सर पटक—पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका का अकसर अपने पति से उसके पीने की आदत को लेकर झगड़ा होता था।

Big Breaking: ​उडियारी में नवविवाहिता फांसी पर झूली

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि कृष्णा दिल्ली में एक होटल में काम करता था, उसने दिल्ली में भी एक शादी की थी। वर्तमान में मृतका से उसे एक ढाई साल का बच्चा भी था। आए दिन उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ करता था। इधर थाना प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि मृतका के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध कबूल लिया है। जिसके बाद उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : होटल में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, छह कॉल गर्ल्स गिरफ्तार

उत्तराखंड : अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को हल्द्वानी दौरे पर, राजनीतिक गलियारों में हलचल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें