HomeUttarakhandAlmoraAlmora : मोटर मार्ग की बदहाल दशा पर भड़का आक्रोश, ग्रामीण ने...

Almora : मोटर मार्ग की बदहाल दशा पर भड़का आक्रोश, ग्रामीण ने किया ईई का घेराव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में आज तल्ला तिखून पट्टी के वाशिंदों ने चौसली-ज्यूड़-डोबा मोटर मार्ग की खस्ता हालत को लेकर अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड विजय कुमार का घेराव किया तथा शीघ्र सुधारीकरण न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी दी।

वर्ष 2005 में स्वीकृत चौसली-ज्यूड़-डोबा मोटर मार्ग की खस्ताहाल हालत से परेशान तिखून पट्टी में रह रहे ग्राम सभा ज्यूड़, कफून, डोबा, सैंच, बलम, ढटवाल गांव, सिद्धपुर कुमान, पतलिया, रौन, डाल के ग्रामीणों ने आज धर्मनिरपेक्ष युवा मंच संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड का घिराव किया तथा उपरोक्त मोटर मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

मंच के ब्लाक समन्वयक व ज्यूड़ निवासी सुन्दर सिंह बिष्ट ने बताया कि उपरोक्त मोटर मार्ग वर्ष 2005 में स्वीकृत हुआ था। जिसमें वर्ष 2007 से निर्माण कार्य शुरू हुआ। मध्य में लगभग 5-6 वर्ष उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अनेक कारणों से काम आगे नहीं बढ़ पाया। वर्तमान में बारिश के पश्चात् इस मोटर मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि लगभग 10 ग्राम सभाओं के निवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कभी भी वरिष्ठ नागरिक गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं तथा गर्भवती महिलाओं के लिए यह मोटर मार्ग जानलेवा साबित हो सकता है।

मंच संयोजक विनय किरौला ने बताया कि मंच के नेतृत्व में आज अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया है। जिस पर उन्होंने बरसात के बाद शीघ्रता से कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया है तथा विनय किरौला ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हमने मांग की है कि संबंधित मोटर मार्ग में सुधारीकरण के समय रोड की गुणवत्ता और समय को लेकर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी व उत्तरदायित्व भी तय हो।

मंच द्वारा यह पुरजोर मांग की गयी है कि अगर शीघ्र ही उपरोक्त मोटर मार्ग पर सुधारीकरण का कार्य नहीं किया गया तो मंच के नेतृत्व में तल्ला तिखून पट्टी के समस्त क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, ब्लॉक समन्वयक कमलेश सनवाल, सुंदर बिष्ट, राजेंद्र लटवाल, ग्राम सभा रैंगल से मंजू कांडपाल, ममता देवी, पूजा कांडपाल, बबीता जोशी, तनुजा जोशी, चेतना कांडपाल, अनिल भट्ट, रेनु देवी, बालम सिंह, ग्राम सभा ज्यूड़ से जमन सिंह, बालम सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, खीम सिंह, रवि, बच्चन सिंह, राम लाल, ग्राम सभा सरना से कमल तिवारी, ग्राम सभा रौन डाल से संजय सिंह ग्राम सभा चौसली से बिशन सिंह लटवाल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments