HomeBreaking NewsUK : काउंसिलिंग की तारीख घोषित होने से पूर्व का धरना जारी...

UK : काउंसिलिंग की तारीख घोषित होने से पूर्व का धरना जारी रखने का ऐलान

ADVERTISEMENTS
  • डायट डीएलएड संघ ने किया आर—पार के संघष का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना—प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रशिक्षितों ने विभाग की ओर से काउंसिलिंग की तारीख घोषित होने तक धरनास्थल पर डटे रहने का ऐलान किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आज हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पहले विभाग कोर्ट का बहाना बनाकर भर्ती प्रक्रिया को टालता रहा, जिससे परेशान होकर विगत 6 अगस्त से डायट संघ अपने बैनर तले निदेशालय ने धरनारत हुए। 01 सितंबर को उच्च न्यायालय से भर्ती प्रक्रिया में राहत मिलने पर शिक्षा मंत्री द्वारा 20 दिनों में भर्ती पूरी करने का वादा किया था, परन्तु अधिकारियों की लेट लतीफी देखकर लगता है भर्ती प्रक्रिया शायद ही तय समय सीमा में सम्पन्न हो पाएगी। प्राथमिक शिक्षक भर्ती फ़ाइल मंत्री व सचिवालय अधिकारियों के बेवजह चक्कर काट रही है।

डायट संघ सचिव हिमांशु जोशी ने बताया कि अब धैर्य टूट चुका है। यदि इसी महीने भर्ती पूरी नहीं होती तो अगके ही दिन से शासन—प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। प्रदेश उपाध्यक्षा दीक्षा राणा ने बताया कि विगत शक्रवार को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद में हम देर रात तक निदेशालय परिसर में इंतज़ार करते रहे, किंतु भर्ती फ़ाइल को बिना किसी कारण से वापस सचिवालय में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक विभाग की ओर से काउंसिलिंग की तारीख नहीं मिल जाती तब तक धरना जारी रहेगा।

प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव रावत ने बताया कि डायट संघ प्रतिनिधि लगातार विभागीय अधिकारियों के सम्पर्क में है और भर्ती प्रकरण में अपनी बात रख रहे हैं, किंतु सम्बंधित अधिकारी भर्ती को जल्दी पूरी होने की बात कहकर कन्नी काट लेते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारी वर्ग मंत्री के वादे की नाफरमानी कर रहे हैं। तय सीमा समाप्त होने से पहले यदि हमारा कार्य पूरा हो जाता है तो ठीक है अन्यथा की स्थिति में सीधे शासन पर चोट की जाएगी। आज धरना स्थल पर प्रकाश दानू, मुकेश चौहान, राजू, अनूप, दीपक, संदीप, नवीन आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments