HomeBreaking Newsमंदिर का महंत निकला वन्य जीव तस्कर, 01 लाख की गुलदार खाल...

मंदिर का महंत निकला वन्य जीव तस्कर, 01 लाख की गुलदार खाल के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां एसओजी, पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मंदिर के महंत को एक लाख कीमत की गुलदार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ वन ​अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि वन्य जीव जन्तु की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान में आज एसओजी, जनपद पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मड़खड़ायत के कफलाड़ी में कपलेश्वर महादेव मन्दिर के पास बने आश्रम की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी महन्त चन्दन गिरी पुत्र सरस्वती गिरी निवासी मड़खड़ायत पिथौरागढ़ उम्र 66 वर्ष, को 01 गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड अपडेट : यहां पिकनिक मनाने गए थे तीन दोस्त, हाथी के हमले में एक की मौत

आरोपी से गुलदारों के मारे जाने तथा खाल तस्करी के सम्बन्ध में सघन व विस्तृत पूछताछ की जा रही है। खाल की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 लाख रूपये आकी गयी है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली पिथौरागढ में वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2/9/39/49B/50/51 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वन्य जीव तस्करी से जुड़े लोगो के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है ।

Uttarakhand : यहां पति से विवाद के बाद तीन बच्चों के साथ मां ने लगा दी नहर में छलांग, तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Uttarakhand : यहां दबंगों ने दुकान में घुसकर की लूट और मारपीट, देखें लाइव वीडियो

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments