HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग, बागेश्वर : विवाहिता ने फांसी लगा दे दी जान, सुसाइड...

बिग ब्रेकिंग, बागेश्वर : विवाहिता ने फांसी लगा दे दी जान, सुसाइड नोट से खुला यह राज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत कठायतबाड़ा निवासी एक विवाहिता ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतका के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आपसी कलह का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कठायतबाड़ा निवासी 34 साल की हिमानी हरड़िया पत्नी बंटी हरड़िया ने बुधवार की रात किसी समय घर के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को उन्हें घटना की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण आपसी कलह बताया है। मृतका का एक आठ साल का बेटा है। घटना के बाद से पति घर पर नहीं है।

कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में आपसी कलह का जिक्र किया गया है। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतका का पति हल्द्वानी गया है, उसके आने का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments