देहरादून। राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है, मौसम विभाग ने राज्य में पांच दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है।
ADVERTISEMENTS
मौसम विभाग ने 7 सितंबर मंगलवार को नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं 8 सितंबर बुधवार को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।