ब्रेकिंग न्यूज : गृहमंत्री अमित शाह से वार्ता के बाद डाक्टरों ने अपना आंदोलन वापस लिया

0

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से वार्ता के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपना सांकेतिक विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। डॉक्टरों पर हो रहे हमले के विरोध में आईएमए ने आज रात 9 बजे सांकेतिक प्रदर्शन और कल काला दिवस मनाने का फैसला किया था। इस बीच अमित शाह ने डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
अमित शाह ने कहा, ‘हमारे डॉक्टरों की अपने कार्य स्थल पर सुरक्षा और प्रतिष्ठा से समझौता बर्दाश्त नहीं है। हर समय उनके लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मैंने डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि मोदी सरकार उनकी हिफाजत के लिए प्रतिबद्ध है और उनसे प्रस्तावित विरोध पर पुनर्विचार करने की अपील की है।’
सांकेतिक प्रदर्शन को वापस लेते हुए आईएमए ने कहा कि आज हमारी गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों से बातचीत हुई।


ADVERTISEMENTS

खासतौर पर गृह मंत्री अमित शाह पूरे मामले को समझ रहे हैं और चिंचिंत हैं। भारत सरकार ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का वादा किया है। हमें सरकार पर भरोसा है, इसलिए प्रदर्शन वापस ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS