HomeBreaking Newsहल्द्वानी गोलीकांड ब्रेकिंग : जांच में जुटी पुलिस की फोरेंसिक टीम, जल्द...

हल्द्वानी गोलीकांड ब्रेकिंग : जांच में जुटी पुलिस की फोरेंसिक टीम, जल्द होगा मामले का खुलासा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

शहर के गोरापड़ाव में गोलीकांड का शिकार हुआ व्यक्ति पूर्व सैनिक है। सीएनई में ख़बर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सीएनई संवाददाता ने बताया कि बारिश के बावजूद लोगों की भारी भीड़ जमा है और घायल कौस्तुभ नोर्की को बेस से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। नैनीताल रोड के कृष्णा अस्पताल में कई राजनेता भी पहुंच चुके हैं। पुलिस के अनुसार मौके से मिले कारतूस के खोलों को जब्त कर लिया गया है। फोरेंसिक जांच की जा रही है।

इधर एसपी सिटी जगदीश चंद्रा ने लोगों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मीडिया के समक्ष पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments