HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर नगर कार्यालय में बैठक

लालकुआं : कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर नगर कार्यालय में बैठक

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। लालकुआं में आगमी 4 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर नगर कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की सफलता की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने सूबे की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां नगर कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा की अगुवाई में एक बैठक की गई जिसमें हरेन्द्र बोरा ने सूबे की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों को केवल झूठे वायदे करके छलने का काम किया है हमें परिवर्तन यात्रा के जरिये प्रदेश सरकार की नाकामियां जनता के बीच रखनी हैं।

उन्होंने कहा कि तीन सितंबर को खटीमा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी जो 4 सिंतबर लालकुआं पहुंचेगी उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा जिसमें प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मिशन 2022 है इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति को जनता के बीच उजागर करेंगे। कहा कि आज प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी अपने चरम पर है विकास कार्य ठप हैं, दलित अत्याचार, महिला महिलाएं उत्पीड़न घटनाएं आम हो गई है कानून व्यवस्था चौपाट है, सड़कें खस्ताहाल, शिक्षा स्वास्थ्य के नाम पर भाजपा सरकार फेल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश कि जनता को झूठे सपने दिखा कर सत्ता हासिल कि लेकिन अब जनता भाजपा कि करनी और कथनी को जान चुकी है उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएं उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments