HomeAccidentहादसा : दोस्तों संग पिकनिक मनाने पहुंचे पर्यटक की वॉटर फॉल में...

हादसा : दोस्तों संग पिकनिक मनाने पहुंचे पर्यटक की वॉटर फॉल में डूबने से मौत, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून से एक दिल दहला देने वाली ख़बर आई है। यहां मसूरी के कैम्पटी फॉल में छह दोस्तों के संग पिकनिक मनाने आया एक युवक पांव फिसर जाने से झरने में जा गिरा, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाल लिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बुलंद शहर से 07 पर्यटक, जो आपस में दोस्त हैं, घूमने के लिए कैम्पटी फॉल आये थे। झरने में सभी दोस्त नहा रहे थे इसी बीच एक युवक का अचानक पांव फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा। युवक के गिरते ही वहां चीख—पुकार मच गई। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर वह नाकाम रहे। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त युवक फोटो खिंचवा रहा था। इसी बीच उसका ध्यान बंट गया और वह नीचे गिर पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने शव को गहरे पानी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इधर कैम्पटी पुलिस इंचार्ज नवीन जुयाल ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ में जुटी हुई थी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अरविंद उर्फ जहूर पुत्र रेवती निवासी ग्राम हीरापुर थाना कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments