HomeBreaking Newsदेवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, जुबान बंद रखने की धमकी,...

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, जुबान बंद रखने की धमकी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक विवाहिता ने अपने देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा पति व सास—ससुर के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। यहां एक विवाहिता ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के शहजादनगर, रामपुर निवासी आकाश से हुई थी। इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह जैसे—तैसे मायके में अपने दिन काट रही थी। उसका बात—बात पर वहां मानसिक शोषण हो रहा था।

साथी को कोतवाली बुलवाये जाने पर भड़के नेता जी, थाना प्रभारी पर ही तान दिया तमंचा ! पढ़िये पूरी ख़बर….

उसने यह भी आरोप लगाया कि गत 11 अगस्त, 2021 को रात में जब वह घर पर अकेली थी तभी उसका देवर राहुल उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो देवर ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस घटना की जानकारी अपनी सास और पति को बतायी तो उन्होंने उसका साथ देने की बजाए उसे चुप रहने और किसी के सामने जुबान नही खोलने की धमकी दी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : बाइक समेत खाई में जा गिरा छात्र, दर्दनाक मौत

जब उसे कहीं से सहारा नही मिला तो उसने मामले की जानकारी अपने मायके पक्ष में दी। जिसके बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गये और उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। यहां तक कि उसके ससुर ने उस पर मिट्टी का तेल डाल उसे जलाने की कोशिश की। उसके द्वारा शोर मचाये जाने पर पड़ोसी एकत्रित हो गये और किसी तरह उसकी जान बच गई।

Breaking : मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी कार, तीन घायल

इस घटना के बाद वह अपने मायके हल्द्वानी पहुंची, जहां उसने अपने मायके पक्ष को पूरी घटना के बारे में बताया। इधर मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को महिला के देवर के खिलाफ 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा उसके पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

खटीमा : यहां बाघ ने किया व्यक्ति पर हमला, गंभीर रूप से घायल

UK Breaking : मौसम विभाग ने फिर जारी किया बारिश का अलर्ट, इन जनपदों में Yellow Alert

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments