HomeAccidentजमरानी हादसा अपडेट: एक ही दिन विवाह, एक साथ बच्चे और एक...

जमरानी हादसा अपडेट: एक ही दिन विवाह, एक साथ बच्चे और एक साथ ही मौत, यह है जेठानी- देवरानी की अधूरी जिंदगी की पूरी कहानी

Advertisement

हल्द्वानी। जमरानी के अमिया क्षेत्र में स्कूटी सीख रही दो महिलाओं की स्कूटी के गौला में गिर जाने के बाद हुई मौत के मामले में कुछ नई जानकारियां हासिल हुई हैं। दरअसल दोनों ही देवरानी और जेठानी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह भी एक ही दिन हुआ था और दोनों के छह—छह म हीने के एक एक बच्चे हैं। संयोग देखिए कि दोनों की मौत एक साथ ही हुई। खैर इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल अमृतपुर के देहरा गांव के रहने वाली नेहा और मीनाक्षी जोशी आज दोपहर बाद स्कूटी सीखने निकलीं थीं। स्कूली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। दोनों महिलाएं भी उसके साथ ही नदी में जा गिरीं। दोनों महिलाओं के पता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। एक का पति अल्मोड़ा में सब इंस्पेक्टर है जबकि दूसरी का पति हरिद्वार में यातायात पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। दोनों को ही हादसे की जानकारी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

इससे पहले की हमारी खबर

हल्द्वानी ब्रेकिंग : जमरानी क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की पत्नियों की स्कूटी नदी में गिरी, दोनों की मौत!

हल्द्वानी। जमरानी क्षेत्र में हादसा पेश आया है। अभी हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आ सकी है। लेकिन बताया जा रहा है कि दो महिलाओं की स्कूटी नदी में जा गिरी। दोनों की ही पानी में ही मौत हो जाने की खबर भी आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं पुलिस कर्मियों की पत्नियां है। एक को दरोगा की तो दूसरी को सिपाही की पत्नी बताया जा रहा है। भीमताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार भी हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक स्कूटी चलानी सीख रही थी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments