HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking News: 8.96 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा

Bageshwar Breaking News: 8.96 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा

ADVERTISEMENTS

— नशे के अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ यहां पुलिस का अभियान जारी है। झिरौली थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने 8.96 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को दबोचा है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीसी एक्ट में निरुद्ध रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष झिरौली सुरभि राणा व एसओजी की संयुक्त टीम कानून व्यवस्था बनाने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर गजरौला ढाबे से लगभग 300 मीटर आगे हर्षित नेगी पुत्र बिशन सिंह नेगी निवासी तहसील गेट के सामने थाना कोतवाली बागेश्वर से पूछताछ की गई। इस दौरान युवक सकपकाने लगा। तलाशी लेने पर उसके कब्ज़े से 8.96 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

आरोपी को मौके पर स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना झिरौली में 06/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक पहले भी जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments