HomeCovid-19इंडिया कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 39 हजार से अधिक मरीज...

इंडिया कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 39 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ, 25,467 नए मामले

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित 39 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। वहीं इस दौरान सक्रिय दर घटकर एक फीसदी के नीचे पहुंच गई है। देश में सोमवार को 63 लाख 85 हजार 298 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 58 करोड़ 89 लाख 97 हजार 805 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,467 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 24 लाख 74 हजार 773 हो गया है। इस दौरान 39 हजार 486 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 17 लाख 20 हजार 112 हो गयी है।

इसी अवधि में सक्रिय मामले 14,373 घटकर तीन लाख 19 हजार 551 रह गये हैं। इस दौरान 354 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 35 हजार 110 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर घट कर 0.98 फीसदी रह गयी जबकि रिकवरी दर बढ़कर 97.68 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments