HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे धरनास्थल, कहा ''जायज हैं...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे धरनास्थल, कहा ”जायज हैं डायट डीएलएड प्रशिक्षितों की मांग, इनके साथ हो रहा है अन्याय”

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत शिक्षा निदेशालय में विगत 13 दिनों से चल रहे दिन रात्रि धरने में समर्थन देने पहुंचे। उन्होनें डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को लेकर कहा कि वे योग्य हैं और उनके साथ अनन्याय हो रहा है।

इस दौरान उन्होनें धरने में डायट प्रशिक्षितों को हो रही परेशानियों और अव्यवस्थाओं के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए धरना प्रशिक्षितों को रहने हेतु कमरे, खाने हेतु दोपहर के भोजन की व्यवस्था का आश्वासन दिया। डायट डीएलएड संगठन ने उनकी पेशकश पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं लेने से इनकार कर दिया। कहा कि, ”हम भावी शिक्षक हैं और हमारी केवल एक मात्र मांग है कि हमारी नियुक्ति जल्दी से जल्दी हो। इसी के लिए हम यहां धरनारत है और आप हमारी इस मांग को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखें।” ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखिए लिस्ट

पूर्व सीएम हरीश रावत ने डायट प्रशिक्षितों को मीडिया के समक्ष आश्वासन दिया है कि उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने के हर सम्भव सहयोग करेंगे और जो भी असुविधा आपको हो रही है, उसके लिए उन्हें खेद है। इधर प्रशिक्षितों का कहना है कि विभाग की लेटलतीफी के चलते प्राथमिक शिक्षक भर्ती लटकी हुई है, जिस पर न विभाग और न ही सरकार कोई सकारात्मक रुख अपना रही है।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : घरेलू तनाव के चलते सिपाही ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार दे दी जान, हड़कंप

बता दें कि जुलाई 2017 से राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती नही हुई है, पहले से ही शिक्षकों की कमी जूझ रहे प्राथमिक विद्यालय में सेवारत प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन से विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी हो गयी है। प्रशिक्षितों का कहना है कि गुणवत्तापरक शिक्षा के उद्देश्य से राज्य के सभी 13 जिलों में उन्हें कठिन प्रशिक्षण कराया गया, परन्तु प्रशिक्षण पूर्ण होने के 19 माह बाद भी डायट प्रशिक्षितों को नियुक्ति नही मिली है।नियुक्ति नही मिलने से डायट प्रशिक्षित हताश एवं परेशान हैं। राजकीय डायट डीएलएड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम साह ने बताया कि जब तक विभाग नियुक्ति पत्र जारी नही करता तब तक सभी प्रशिक्षित लगातार दिन रात धरने में डटे रहेंगे।

Uttarakhand Breaking : दीक्षा मिश्रा हत्याकांड : हत्यारा ऋषभ उर्फ इमरान चढ़ा नैनीताल पुलिस के हत्थे, अब खोलेगा सारे राज़

प्रशिक्षित मुकेश टम्टा ने बताया कि संग़ठन जल्दी ही सरकार के द्वारा भर्ती हेतु किये प्रयासों और भर्ती पूरी होने में आने वाली समस्याओं के लिए पोस्टर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान क्रमिक अनशन में उत्तरकाशी डायट से संदीप थपलियाल, चमोली डायट से अनूप सिंह बैठे। धरने में प्रमोद शर्मा, शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र मेहता, मुकेश बोरा, पंकज कुमार, मनोज जोशी इत्यादि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग लालकुआं अपडेट : बच्चा हाथी समेत दो हाथियों की हुई ट्रेन की चपेट में आकर मौत, यात्रियों को भेजा गया बस से

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments