सरकारी नौकरी : डिप्‍टी डायरेक्‍टर के पदों पर भर्ती, उम्‍मीदवार जल्द करें अप्‍लाई

0

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है, जी हां संघ लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम में डिप्‍टी डायरेक्‍टर (Deputy Director) के 151 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


ADVERTISEMENTS

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर 2 सितम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेने की लास्‍ट डेट 3 सितंबर है।

सरकारी नौकरी : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली एक और भर्ती, आवेदन शुरू

उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। उम्‍मीदवार SBI की किसी भी शाखा में नकद या SBI की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड से फीस का भुगतान कर सकते हैं। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्वायत्त निकाय में अकाउंट्स, एडमिनिस्‍ट्रेशन, अकाउंट्स, जनसंपर्क, बीमा, राजस्व या टैक्‍स से संबंधित मामलों में तीन साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है तथा आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है।

Govt. Job : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों हेतु समूह ‘ग’ के अंतर्गत टेक्नीशियन संवर्ग के पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

कैटेगरी वाइस पदों का विवरण

  • UR – 66 पद
  • OBC -38 पद
  • SC – 23 पद
  • EWS – 15 पद
  • ST- 09 पद
  • PwD – 04 पद

अभ्यर्थी को अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाना होगा।

ये रहा डायरेक्ट लिंक https://upsconline.nic.in/ora/VacancyNoticePub.php

सरकारी नौकरी : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली फोरेस्ट रेंजर के 40 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें