HomeBreaking NewsBig News, Haldwani : एनएच की जद में आ रहे ग्रामीणों की...

Big News, Haldwani : एनएच की जद में आ रहे ग्रामीणों की एसडीएम की मध्यस्थता में हुई वार्ता, जवाब देते नही बना एनएच के अधिकारियों से, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

मोटाहल्दू। राष्ट्रीय राजमार्ग 87/109 की जद में आ रहे पाडलीपुर गांव के ग्रामीणों आज लालकुआं तहसील कार्यालय में एसडीएम मनीष कुमार सिंह की मध्यस्थता में एनएचआई के अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। इस दौरान पाड़लीपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य आरोप यह रहा ​कि नये गजट के नाम पर लोगों को उजाड़ने का प्रयास हो रहा है।

उक्त वार्ता लगभग 2 घंटे तक चली। जिसने एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा एसडीएम के सामने अपनी कागजी कार्यवाही प्रस्तुत की, वहीं पाड़लीपुर के ग्रामीण ने पुराने हाइवे निर्माण के नक्शे के साथ वर्ष 2012 में किए गए गजट के पत्राचार प्रस्तुत किए, जिसमें काफी त्रुटियां देखने को मिली, लेकिन एनएच के अधिकारी इन सभी बातों का सटीक जवाब नहीं दे पाए।

जिसके बाद बैठक में तय हुआ है कि एक बार पुनः उक्त भूमि की नपाई की जाएगी। अब आने वाले दिनों में राजस्व विभाग के साथ एसएलओ कार्यालय व एनएचआई की संयुक्त टीम द्वारा पाड़लीपुर गांव के आस—पास की जमीन की पुनः पैमाइश किया जाना तय हुआ है। वहीं उक्त वार्ता के दौरान पाड़लीपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन हटाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पुराने गजट में पाड़लीपुर गांव में सड़क का निर्माण नहीं होना था।

पूर्व में गांव में जो घर हाईवे की जद में आ रहे थे, उन सभी भवन स्वामियों को मुआवजा भी दे दिया गया है, लेकिन अब पूरे एरिया का नया गजट कर लोगों को उजाड़ा जा रहा है। वहीं लालकुआं विधायक प्रतिनिधि मुकेश दुम्का भी उक्त बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पाड़लीपुर के ग्रामीणों के साथ किसी भी हाल में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि लोगों का घर बचा रहे और हाईवे का निर्माण भी हो जाए।

इस दौरान मुख्य रूप से एनएच अधिकारी मीनू, एचके जोशी, मोहित बोरा, डॉ बालम बिष्ट, विक्की पाठक, गगन जोशी, संजय शर्मा, गिरीश जोशी, मनोज बिष्ट, सुनील कुमार, खेम सिंह, संजय थापा, पंकज बिष्ट, जीवन बिरखानी, रेखा जोशी, कमला पाठक, पुष्पा मेहता, देवकी जोशी, तारा थापा, भगवती बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments