HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अब कांग्रेस की तरफ जनता की आशा भरी निगाह—प्रो. जीतराम,...

Almora News: अब कांग्रेस की तरफ जनता की आशा भरी निगाह—प्रो. जीतराम, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे अल्मोड़ा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड कांंग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जीतराम आज अल्मोड़ा पहुंचे और उनका यहां कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया। उनके यहां पहुंचने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रहा। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी कांग्रेसजनों से कांंग्रेस की नीतियों को घर—घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार से त्रस्त आ चुकी है, क्योंकि इस सरकार में महंगाई व बेरोजगारी की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं और विकास ठप हो चुका है। अब ​जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ टकटकी लगाए बैठी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को वर्ष 2022 में सत्ता में आने का मौका मिला, तो कांग्रेस सरकार प्राथमिकता से युवाओं के लिए रोजगार की समुचित व्यवस्था करेगी।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, राधा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, गीता सैनी, विपुल कार्की, हाजी नूर अकरम खान, किशनलाल, महेश चन्द्र आर्या, नवीन कनवाल, सुनील कठायत, संजय दुर्गापाल, शहजाद कश्मीरी, दिनेश जोशी, विनोद सिंह, अरविन्द रौतेला, सुमित कुमार, तनवीर अहमद, गीता मेहरा, बाल विक्रम रावत, नितिन रावत, संजू सिंह, दीपेश कान्डपाल, रोहित भट्ट, अमित बिष्ट, धीरज, रक्षित साह, प्रबल, आदित्य कार्की व बीके पान्डेय सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments