उत्तराखंड ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने किया ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ ऐप लांच, भूकंप से पहले मिलेगी लोगों को चेतावनी

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भूकंप एलर्ट ऐप लांच किया है। आपको बता दे कि ऐसा ऐप बनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। ये ऐप उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की द्वारा विकसित किया गया है।


ADVERTISEMENTS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल ऐप्लीकेशन ‘‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’’ ऐप का शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के सौजन्य से बनाये गए इस ऐप के माध्यम से लोगों को भूकंप से पूर्व चेतावनी मिल जायेगी।

GOVT. JOB ALERT : लोक सेवा आयोग ने जारी की सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

उत्तराखंड यह ऐप बनाने वाला पहला राज्य है। इससे जन सुरक्षा में मदद मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है। भूकंप अलर्ट के माध्यम से भूकंप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं में फंसे होने पर सूचना दी जा सकती है। उत्तराखंड भूकंप अलर्ट ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इस ऐप के माध्यम से लोगों को भूकंप पूर्व चेतावनी मिल सके, इसके लिए इस ऐप की लोगों को जानकारी दी जाए। विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर इसका प्रचार प्रसार किया जाय। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसकी लघु फिल्म बनाकर जन-जन तक पहुंचाया जाए। स्कूलों में भी बच्चों को लघु फिल्म के माध्यम से इस ऐप के बारे में जानकारी दी जाए।

Crime News : कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर को किसने मारा ? तिहाड़ जेल में हो गई मौत, पुलिस कह रही गैंगवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, उनको भी भूकंप से पूर्व चेतावनी मैसेज पहुंच जाए, इस ऐप के माध्यम से यह सुविधा भी प्रदान की जाए। भूकंप पूर्व चेतावनी में सायरन एवं वायस दोनों माध्यमों से अलर्ट की व्यवस्था की जाय। भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए सायरन टोन अलग से हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए यह एक अच्छी पहल है।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरूगेशन, आई.आई.टी. रूड़की के प्रो. कमल एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand : कोरोना काल में स्कूल खोलने के आदेश पर तत्काल रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, आज आ सकता है कोई बड़ा फैसला

लालकुआं : लालकुआं-हल्दी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें