HomeBreaking NewsCrime News : कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर को किसने मारा ? तिहाड़...

Crime News : कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर को किसने मारा ? तिहाड़ जेल में हो गई मौत, पुलिस कह रही गैंगवार, परिजनों ने पुलिस पर लगाया पीट—पीटकर हत्या का आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

दिल्ली की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली तिहाड़ जेल में कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या हो गई है। जेल प्रशासन इसे जेल के भीतर हुआ गैंगवार बता रहा है, जबकि परिजनों ने पुलिस पर अंकित की पीट—पीटकर निर्मम हत्या करने के गम्भीर आरोप लगाये हैं।

आज बुधवार को तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 03 में अंकित गुर्जर मृत पाया गया। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात रहे कि गैंगस्टर अंकित गुर्जर बागपत के खैला गांव का रहने वाला था। पूर्व प्रधान विनोद की हत्या के मामले में उस पर एक लाख का इनामी था। उसे दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। 

पंचायत चुनाव में अंकित उर्फ बाबा का खौफ सार्वजनिक हुआ था। जब उसके नाम से गांव में चस्पा लगाये गये थे। जिसमें विरोध में खड़े होने वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। उसकी मां गीता वर्तमान में ग्राम प्रधान है।

इधर अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने के गम्भीर आरोप लगाया है। उनके अनुसार पुलिस व जेल प्रशासन एक कहानी गढ़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने अंकित के पास से मोबाइल पकड़ा था, जिसके बाद उसकी एक जेल अधिकारी के साथ हाथापाई हो गई थी।
 
परिजनों का यह आरोप है कि पुलिस ने बदला लेने की नियत से उसे उठाया और पीट—पीट कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि जेल प्रशासन व पुलिस ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि जेल में कैदियों के बीच झगड़े के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें अंकित की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments