HomeBreaking Newsकिच्छा ब्रेकिंग : सीमावर्ती शेरगढ़ के जंगल में अज्ञात युवती का शव...

किच्छा ब्रेकिंग : सीमावर्ती शेरगढ़ के जंगल में अज्ञात युवती का शव बरामद, शिनाख्त के प्रयास

किच्छा । उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र शेरगढ़ के ग्राम रमपुरा के जंगल में 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की शिनाख्त ना होने के बाद यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड —उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र थाना शेरगढ़ के ग्राम रमपुरा जंगल में 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। मृतका ने लाल पीले रंग का कुर्ता तथा मैरून रंग की पायजामा पहना हुआ है तथा मृतका के कानों में झुमकी तथा नाक नथनी है। मृतका के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में एनएस खुदा मिला है। काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतका की शिनाख्त ना होने के बाद सीमावर्ती पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को मृतका की फोटो तथा हुलिया सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराते हुए उसकी पहचान करने में पुलिस से सहयोग करने का आग्रह किया है । बहेड़ी तथा शेरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतिका की फोटो जारी कर जनता से भी सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments