HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार पर डटे रहने...

Bageshwar News: मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार पर डटे रहने का संकल्प लिया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सैनिक कल्याण विभाग में नियुक्त संविदा कर्मचारियों को विभागीय संविदा में लेने तथा सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण विभाग के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी है। उन्होंने मांग पूरी होने तक तक आंदोलन में डटे रहने का संकल्प लिया।
मंगलवार को कार्यालय परिसर में आयोजित रमेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा केंद्रीय सैनिक बोर्ड की गाइड लाइन और उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने की समान व्यवस्था है। लेकिन विभाग द्वारा अधिकारियों को संविदा में नियुक्त किया है। पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों व सिविल अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखंड के निदेशक को ज्ञापन भेजा।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments