HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: चंद रोज बही महिला मिली नहीं, आज एक और महिला...

Bageshwar News: चंद रोज बही महिला मिली नहीं, आज एक और महिला सरयू में बही

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
चंद ​रोज पूर्व नदी में बही महिला अभी तक नहीं मिल पाई कि आज एक और महिला सरयू में बह गई। रेस्क्यू चल रहा है। आज बही महिला की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार को अपराह्न लगभग दो बजे एक महिला को गोमती पुल से फायर पुलिस टीम ने बहते देखा, मगर उसे पहचाना नहीं जा सका। इतने में डीसीआर को सूचना देने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग एलर्ट हो गया। एसडीआरएफ समेत अन्य टीमों ने सरयू को खंगालना शुरू किया, लेकिन अभी तक महिला नहीं मिल सकी है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि टीमें पगना के सत्तेश्वर तक नदी में रेस्क्यू अभियान पर हैं, लेकिन अभी तक महिला का पता नहीं लग सका है और न ही उसकी पहचान हो सकी है। गौरतलब है कि चंद रोज पहले आरे से वृद्धा गोपुली देवी बह गई थी। जिसे काफी तलाशा गया है, मगर अभी तक वह भी नहीं मिल सकी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments