HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर अडिग पर्यावरण मित्र,...

Almora Breaking: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर अडिग पर्यावरण मित्र, नगर में गंदगी से दुश्वारियां बढ़ी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस का हुजूम समर्थन देने पहुंचा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ठेका प्रथा बंद करने व नियमित नियुक्ति समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यहां पर्यावरण मित्र आंदोलन पर अडिग हैं। उनके आंदोलन से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और जगह—जगह कूड़े के ढेर अब दुश्वारियां बढ़ाने लगे हैं। इधर आज पूर्व विधायक मनोज तिवारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे समेत कई कांग्रेसजनों ने आंदोलन स्थल पर जाकर आंदोलन को समर्थन दिया।

आज भी आंदोलित पर्यावरण मित्रों ने अपनी मांगें दोहराई और पालिका परिसर में एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, राजेश टॉक, सतीश कुमार, सुरेश केशरी, यशपाल, रमेश, राजेंद्र पवार, अनीत समेत काफी संख्या में पर्यावरण मित्र शामिल हुए।
समर्थन को पहुंचे कांग्रेसजन
अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी एवं कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने पार्टी की ओर से पर्यावरण मित्रों के आन्दोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पर्यावरण मित्र अपनी जायज मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं, किंतु प्रदेश सरकार आंखे मूंदे है। उन्होंने पर्यावरण मित्रों को समाज का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि बेहद मजबूरी में उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अविलम्ब पर्यावरण मित्रों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों को पूर्ण करना चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि कोरोनाकाल में पर्यावरण मित्रों ने अपनी जिन्दगी की परवाह किए बिना अपनी जिम्मेदारी बखूबी निर्वहन किया है और उन्हें अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर उतरना पड़ा है। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर शीघ्र पर्यावरण मित्रों की मांगों को पूरा करना चाहिए। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि आज पर्यावरण मित्रों के साथ प्रदेश सरकार नाइंसाफी कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ को समर्थन देने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, लीला जोशी, ज्योति बिष्ट, राबिन भण्डारी, रमेश नेगी, अम्बीराम आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments