HomeUttarakhandAlmoraअनुकरणीय पहल : यहां पूरे गांव ने दिया अपना—अपना अंशदान, पीएम और...

अनुकरणीय पहल : यहां पूरे गांव ने दिया अपना—अपना अंशदान, पीएम और सीएम रिलीफ फंड के लिए जुटाई आर्थिक मदद….

अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। कोविड—19 के नियंत्रण को चल रहे राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए गांव—गांव में भी लोग अंशदान कर रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड स्याल्दे अंतर्गत तामाढोन, कैहड़गांव के ग्रामीणों ने एक अत्यंत अनुकरणीय पहल की है। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य कैहड़गांव जसवंत सिंह रावत के आवाहन पर सभी ग्राम वासियों द्वारा अपनी—अपनी क्षमता अनुसार धनराशि जमा कर सहयोग प्रदान किया गया है। निश्चित रूप से संपूर्ण गांव वासियों ने यह पुनीत कार्य करके एक बड़ी मिसाल पेश की है। समस्त ग्रामीणों के अंश दान से प्रधानमंत्री राहत कोष में 31 हजार 501 रुपए की धनराशि एवं मुख्यमंत्री राहत कोष उत्तराखंड मैं 22 हजार 452 रुपए की धनराशि आज दी गई है। उन्होंने इसके माध्यम से समस्त क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वह भी अपनी—अपनी ग्राम सभाओं से आग्रह कर इस मुहिम का हिस्सा बनें।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments