ब्रेकिंग न्यूज : नानक सागर बैराज के पास झाड़ियों में मिला दस दिन से गायब युवक का शव

0
UP News: Wife and son murdered; husband absconding
सांकेतिक फोटो


रूद्रपुर। जिले के नानकमत्ता में दस दिन से गायब एक युवक का शव मिला है। मंगलवार को नानक सागर जलाशय के पास झाड़ियों में लेागों ने एक शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर एसआई अवनीश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव मिलने की जानकारी मिलते ही दस दिन से लापता की तलाश कर रहे परिजन भी मौके पहुंच गए। शव की शिनाख्त हाल निवासी वार्ड नंबर 5 नानकमत्ता तथा मूल निवासी ग्राम भिन्ग्रारा तहसील चलथिया जिला चंपावत के उमेश चंद जोशी (35) पुत्र आन देव जोशी के रूप में हई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि वह खटीमा के भूड स्थित अन्नपूर्णा फ्लोर मिल में कार्यरत थे। 24 मई को सुबह 6:00 बजे फ्लोर मिल के लिए निकले थे । गीता की तहरीर पर पुलिस ने 25 मई को गुमशुदगी दर्ज की थी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS