HomeUttarakhandAlmoraAlmora : सीएचसी देघाट में विधायक महेश जीना ने किया कोविड केयर...

Almora : सीएचसी देघाट में विधायक महेश जीना ने किया कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन, एसबीआई फाउंडेशन व संजीवनी संस्था की पहल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एसबीआई फाउंडेशन मुंबई एवं संजीवनी संस्था के संयुक्त पहल से यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में कोविड केयर सेंटर स्थापित हो गया है। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। उसके बाद स्वागत-परिचय के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की पुरानी बिल्डिंग को नवीनीकृत करके बनाए गये कोविड केयर सेंटर के प्रथम तल उद्घाटन रिबन काट कर क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने किया। साथ ही उन्होंने कोविड वार्डों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केन्द्र के इंचार्ज डॉ. एसके विश्वास ने एसबीआई फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि, बहुत कम समय में नवीनीकरण का कार्य कर कार्यदायी संस्था ने कोविड केयर सेंटर बना कर एक मिसाल पेश की है। कार्यक्रम में संजीवनी संस्था के सचिव महेश घुघत्याल द्वारा इस परियोजना के बारे में बताया कि संस्था द्वारा 20 बैड का सेन्टर तैयार किया जा रहा है। हमारी और से सारे इक्विप्मेंट दिए गये हैं और मेडिकल सेवाएं राज्य द्वारा दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि संस्था की सोच हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है। निकट भविष्य में इस सेंटर का लाभ ग्रामीणों को अवश्य मिलेगा। विशिष्ट अतिथि एसबीआई के रीजनल एसके गोयल ने एसबीआई की बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। ज़िला पंचायत सदस्य पूरन राजवार द्वारा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए इस क्षेत्र को कोविड केयर सेन्टर् ज़रूरत और महत्ता के बारे में बताया।

अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक महेश जीना द्वारा कोविड केयर सेन्टर् के लिए एसबीआई फाउंडेशन मुंबई और संजीवनी संस्था को धन्यवाद दिया। साथ ही यह भी कहा कि वह पहले ऐसा विधायक हैं जिसने स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए विधायक निधि से एक करोड़ की धनराशि दी है। कार्यक्रम में भैरव दत्त, अशोक तिवारी, पूरन रजवार, एसडी बौड़ाई, पदम सिंह, गौरव कुमार, हेम चंद्र सिंह, बीपीएम राजेश, नीरज बिष्ट, दिनेश घुघत्याल आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रबंधक डॉ के.एस. रावत द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments