HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : विद्युत बिल बढ़ोत्तरी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, जलाई बिलों...

रानीखेत : विद्युत बिल बढ़ोत्तरी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, जलाई बिलों की होली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

विद्युत बिलों में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध—प्रदर्शन के साथ ही बिजली के बिलों की होली जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल जोशी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अतुल जोशी ने कहा कि उत्तराखंड उर्जा प्रदेश है। उसके बावजूद भी विद्युत बिल में की जा रही मनमानी बढ़ोत्तरी का भार जनता पर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदेश से बिजली खरीद कर जनता की सेवा कर रही है, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली बेच कर भी जनता पर लगातार विद्युत बिल का भार बढ़ाते जा रही है। सरकार के ऐसे निर्णय से प्रदेश की भोली—भाली जनता का शोषण हो रहा है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रशांत बिष्ट, कृपाल मेहरा, नजीर भाई, अलीम भाई, अभिषेक भंडारी, प्रभु दयाल, कर्ण जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments