सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने यातायात प्रबन्धन के दृष्टिगत कल यानी 08 जुलाई वृहस्पतिवार से अल्मोड़ा नगर की वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया है। निर्णय के अनुसार कल से एलआर साह रोड में वन-वे व्यवस्था प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक लागू रहेगी जबकि लक्ष्मेश्वर से माल रोड अल्मोड़ा पर पूर्व की भांति प्रातः 09 बजे से सायं 07 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने बताया है कि रविवार के दिन माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।

