HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सोमेश्वर में ट्रक चालक, तो लमगड़ा में स्कूटी चालक गिरफ्तार,...

Almora News: सोमेश्वर में ट्रक चालक, तो लमगड़ा में स्कूटी चालक गिरफ्तार, शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे दो दबोचे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोमेश्वर थानांतर्गत ग्राम गरूड़ा में दो व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना मिली, तो थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजी। पुलिस टीम उत्पात मचा रहे विनोद कुमार पुत्र हरीश राम, निवासी दुदीला भेटा एवं शिवा राजोरिया पुत्र महेश पाल निवासी ग्राम अर्जुनराठ सोमेश्वर को शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
इसके अतिरिक्त सोमेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत टाना रनमन में चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक गोविन्द सिंह मेहता ने ट्रक संख्या यूके-04 सीए-2157 के चालक गोविन्द कुमार पुत्र आनन्द कुमार निवासी ग्राम टाना, सोमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेकिंग में पाया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था और बिना कागजात वाहन चलाते पाया गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। उधर लमगड़ा थाना अंतर्गत उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा ने सूनारी तिराहे में चेकिंग के दौरान शराब के नशे में स्कूटी चला रहे ललित मोहन जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी, निवासी ग्राम नया संग्रोली पोस्ट जैंती, लमगड़ा को गिरफ्तार कर लिया और स्कूटी सीज कर ली। साथ ही चालक ललित मोहन जोशी के डीएल की निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments