HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: 12 मांगों को लेकर मुखर ग्राम प्रधान, प्रदर्शन कर ब्लाक...

Bageshwar News: 12 मांगों को लेकर मुखर ग्राम प्रधान, प्रदर्शन कर ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बारह सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने विकासखंड मुख्यालय गरुड़ में तालाबंदी की।इस मौके पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधान संगठन के जिला संयोजक प्रकाश कोहली की अगुवाई में विकासखंड गरुड़ के ग्राम प्रधान अपनी बारह सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे।उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापक प्रदर्शन किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी।उन्होंने कहा कि यह तालाबंदी दस जुलाई तक जारी रहेगी।इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लाक उपाध्यक्ष गोपाल राम व रविशंकर बिष्ट ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार प्रधानों की उपेक्षा कर रही है।उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक आए दिन प्रधान आंदोलन करते रहेंगे।इस दौरान नीता आर्या, चांदनी कुमारी, हेमा पंत, जानकी परिहार, राजन राम, मंजू बोरा, बिशन नाथ, कौशल्या देवी, कविता गोस्वामी, चंपा देवी, सविना बेगम, मनोज कुमार भट्ट, गोविंद प्रसाद समेत दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments