HomeUttarakhandAlmoraकविता : भू—कानून

कविता : भू—कानून

उत्तराखंड में लगातार दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा जमीनों की करी जा रही खरीद—फरोख्त के बीच यहां भी भू— कानून और धारा 371 लागू करने की मांग तेजी से बढ़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह बिष्ट ने ​अपनी कविता ‘भू—कानून’ के माध्यम से इन्हीं समस्याओं को उजागर करने का प्रयास किया है। — सं.

ADVERTISEMENTSAd

हमारा उत्तराखंड प्यारा है,
देश विदेश में न्यारा है ।

दूर-दूर से यहाँ लोग हैं आते,
देख सुंदरता उत्तराखंड की वह भी चौंक जाते ।

मन में फिर सोचते कि उत्तराखंड में ही घर बनाते,
यही सोच कर फिर वे जमीन की तलाश में निकल जाते ।

फिर कुछ उत्तराखंडी लोग उनके चंगुल में फंस जाते,
अपने पितरों की जमीन को वह कौड़ियों में बेच जाते ।

फिर शहरों की तरफ वह अपनी उम्मीद जगाते
वहाँ 20 गज की जमीन के वह लाखों रुपए चुकाते ।

छोड़ शुद्ध हवा और शुद्ध पानी वे शहरों में बस जाते,
शहरों की चकाचौंध में सपने नए सजाते ।

तरह—तरह का प्रदूषण और शोर-शराबा जब उनकी नींद उड़ाता है,
तब जाकर उनको अपना उत्तराखंड याद आता है ।

एकल कमरे में रहने के वे फिर आदि हो जाते हैं,
5—10 हजार की नौकरी से वे अपना गुजारा चलाते हैं ।

धीरे-धीरे फिर परिवार है बढ़ता,
20 गज का कमरा भी छोटा है पड़ता ।

रहने की दिक्कत और सोने की दिक्कत जब उनकी चिंता बढ़ाती है,
तब जाकर उन्हें अपने पितरों की जमीन की याद आती है ।

कि कैसे पितरों ने मेहनत करके अपनी जमीन सींची थी,
और कैसे हमने चंद पैसों के लालच में अपने पितरों की जमीन बेची थी…,

उत्तराखंड सरकार से मेरी अपील-
उत्तराखंड की इस धरती को बचाना अब तुम्हारे हाथ है,
अब उत्तराखंड के लोग भी भू—कानून के साथ है ।

  • कृपाल सिंह बिष्ट (सामाजिक कार्यकर्ता)
    ग्राम- नौला, पोस्ट ऑफिस शीतलाखेत, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments