HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार, पत्रकारों से हुए मुखातिब, कहा महिला हिंसा...

हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार, पत्रकारों से हुए मुखातिब, कहा महिला हिंसा व बाल श्रम रोकने को उठायेंगे कड़े कदम, अपराधी होंगे सलाखों के पीछे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

डीजीपी अशोक कुमार आज शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे और पत्रकारों से मुखातिब हुए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि महिला हिंसा व बाल श्रम रोकने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही ड्रग्स माफियाओं पर नकेल कसी जाएगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम किया जा रहा है। सड़क हादसे कम करने के लिए रोडमैप बनाया जा रहा है। साथ ही जाम की समस्या से निपटने की कार्य योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि साईबर क्राइम में पुलिस ने काफी हद तक अंकुश लगाया है। बड़े ड्रग्स माफियाओं को चिन्हित कर उन पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। महिला हिंसा की रोकथाम की दिशा में काम किया जा रहा है। साथ ही बाल श्रम पर भी पुलिस फोकस कर रही है। बच्चों से काम कराने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की जाएगी। कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी छोटा हो या फिर बड़ा उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। इस दौरान डीआईजी अजय रौतेला, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपीसिटी डाॅ जगदीश चन्द्र, सीओ शांतनु पारासर, कोतवाल मनोज रतूड़ी भी मौजूद रहे।

डीजीपी आगमन पर एनएच में जनता की आवाजाही रही बंद
डीजीपी अशोक कुमार अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा विलंब से पहुंचे। जिसके चलते जहां पत्रकारों को लंबा इंतजार करना पड़ा वहीं उनके आगमन पर नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग जनता के लिए बंद किये जाने से लोगों में असंतोष देखा गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments