HomeCrimeहल्द्वानी : खाईबाड़ी करते दो सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे, सट्टा पर्ची...

हल्द्वानी : खाईबाड़ी करते दो सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे, सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

पुलिस ने दो सटोरियों को अलग—अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच लाइन नंबर एक में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर टीम ने वहां छापा मार दिया। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता पाया गया। इस पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 1850 रुपये की नगद व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम शाहरुख पुत्र जफर अली निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी चौक बताया है। इधर पुलिस ने लाइन नंबर एक से ही एक अन्य सटोरिये को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया तो एक युवक को सट्टा पर्ची व 1230 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। सटोरिये ने अपना नाम माजिद हुसैन पुत्र अब्दुल नवी निवासी वार्ड नं 23, कब्रस्तान गेट बताया है। पुलिस के अनुसार दोनों सटोरिये लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments