HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : दुष्कर्म की शिकार युवती की पहचान 'फेसबुक' में कर...

Haldwani Breaking : दुष्कर्म की शिकार युवती की पहचान ‘फेसबुक’ में कर दी सार्वजनिक, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

एक युवती ने दुष्कर्म के आरोपी युवक और उसके रिश्तेदारों पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव डालने और उसकी पहचान सोशल मीडिया में सार्वजनिक करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दरअसल, युवती का कहना है कि एक युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध कायम करते हुए दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत उसने गत 9 मार्च को काठगोदाम थाने में की थी। इस मामले में सहारनपुर के ग्राम सल्लापुर निवासी अंकुश सहगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

युवती ने बताया कि अब युवक और उसके रिश्तेदार उसे डरा—धमकाकर अपने आरोप वापस लेने का अनुचित दबाव कायम कर रहे हैं। उसके द्वारा इंकार किये जाने पर आरोपी की एक रिश्तेदार ने उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से पूरी तरह सार्वजनिक कर दी है। जिससे उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नदी किनारे खाई में गिरा स्कूटी सवार, दर्दनाक मौत

तहरीर में कहा गया है कि आरोपी के रिश्तेदार रमेश चन्द्र ने 26 जून को फेसबुक में एक पोस्ट की है, जिससे उसकी पहचान सोशल मीडिया में अब सार्वजनिक हो चुकी है। इधर पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Big Breaking : रसोई पर फिर बढ़ा बोझ, सरकार ने फिर बढ़ायी एलपीजी की कीमती, घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी

अन्य खबरें

पोती के इलाज के लिए बेटे ने पिता से मांगे पैसे, मना करने पर पिता को उतारा मौत के घाट

भवाली : ऐतिहासिक सैनिटोरियम का बदलेगा स्वरूप, स्वीकृत हुए 367 लाख

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल देंगे उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को टक्कर

Rudrapur Breaking : एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये पुलिसकर्मियों के तबादले

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन की मौत, मृतकों में ताड़ीखेत और रामनगर के दो जवानों शामिल

Happy Doctors Day : डॉक्टर्स डे क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है

Uttarakhand : चटख धूप और भीषण गर्मी के बीच फिर आया मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की जताई सम्भावना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments