Almora News : रसोई गैस के बढ़ते दामों व महंगाई पर कांग्रेस में उबाल, फूंका केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी एवं आसमान छूती महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका।

गुरुवार को चौघानपाटा में हुए प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने सरकार से रसोई गैस सिलेंडरों समेत पेट्रोल-डीजल के दामों में अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि कोरोना के दौर में वैसे ही लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। सरकार को इससे राहत देनी थी, लेकिन इसके उलट पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दाम लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं।गरीब व मध्यमवर्गीय लोग इस बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की मार से त्रस्त है।

वहीं रसोई गैस की कीमतों में इन दिनों और वृद्धि से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्यान्न के बढ़ते मूल्यों से जनता बेहद परेशान है। पुतला दहन के मौके पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डे, जिला महासचिव गीता मेहरा, तारू तिवारी, फाकिर खान, महेश चन्द्र, सलीम अख्तर, पूर्व सभासद किशनलाल, अरविंद रौतेला, राजेश तिवारी, प्रदीप बिष्ट सहित अनेकों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

Almora : रोडवेज ने शुरू की अल्मोड़ा—श्रीनगर बस सेवा, सालों बाद शुरू हुआ संचालन, या​त्रियों ने ली राहत की सांस

पूर्व विधायक का मनाया जन्मदिवस, लैप्रोसी में फल वितरित
पूर्व विधायक मनोज तिवारी के जन्मदिन पर अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने आज लैप्रोसी मिशन करबला में फल वितरित किये। फल वितरण कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डे, किशनलाल, जिला महासचिव गीता मेहरा, संगम पान्डे, तारू तिवारी, महेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

भवाली : ऐतिहासिक सैनिटोरियम का बदलेगा स्वरूप, स्वीकृत हुए 367 लाख

डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा समाज मे दिए गए योगदान को समर्पित है डॉक्टर्स डे : भरत गिरी गोसाई

Almora : आज की तारीख तक पूरी नही हुई प्रा. शिक्षकों के भर्ती आवेदनों की डाटा एंट्री, डायट डीएलएड संघ में असंतोष, आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नदी किनारे खाई में गिरा स्कूटी सवार, दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल देंगे उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को टक्कर

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन की मौत, मृतकों में ताड़ीखेत और रामनगर के दो जवानों शामिल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें