HomeAccidentBig Breaking, Uttarakhand : नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त,...

Big Breaking, Uttarakhand : नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 04 की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों की कार रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के गांधीनगर निवासी राजेंद्र कुमार जैन अपने दोस्तों सोनू, मनोज और दीपक कुमार के साथ अपनी इको स्पोर्ट कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 04 बजे रामपुर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी गेट के पास उनकी कार एक नाले में जा गिरी।

वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना गंज से आई पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ देर बाद नाले से सभी कार सवारों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक चारों दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का स्पष्ट कारण फिलहाल पता नही चल सका है। सम्भवत: तेज रफ्तार और नींद इसका कारण हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments