Almora Breaking : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर जली हुई अवस्था में मिली

0
युवक ने फांसी लगा दे दी जान
युवक ने फांसी लगा दे दी जान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

यहां पुलिस लाइन के निकट किराये के आवास में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला आज तड़के सुबह अपने कमरे में जली हुई अवस्था में पाई गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पुलिस लाइन के निकट चौधरी भवन के सामने एक किराये के आवास पर नीमा भाकुनी 42 साल पत्नी सुंदर भाकुनी अपने बेटे सौरभ के साथ रहती थी। आज सुबह लगभग सवा दो बजे चीख—पुकार की आवाज आने पर जब पड़ोसी वहां दाखिल हुए तो उन्होंने महिला को जली हुई अवस्था में मृत पाया।

सनसनीखेज : पति करने चला था तीसरा निकाह, पत्नी ने काट दिया गुप्तांग, पति की मौत- पत्नी गिरफ्तार, पढ़िये पूरी ख़बर…

इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी और आवश्यक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि मृतका के पति सेना में लखनऊ कार्यरत हैं तथा उनका बड़ा बेटा गौरव भाकुनी देहरादून से बीटेक कर रहा है और अपने मामा के साथ रहता है, जबकि छोटा बेटा सौरभ भाकुनी अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है और मां के साथ ही रहता था। महिला बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी और देहरादून से उपचार कराकर लौटी थी। महिला का मायका बाड़ेछीना के पास एक गांव में है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तराखंड : प्रदेश में एक सप्ताह और बढ़ेगा कोविड कर्फ्यू, व्यापारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, आज जारी होगी एसओपी

अनुमान लगाया जा रहा है कि गैस लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ है। पड़ोस के लोगों का कहना है सम्भवत: रात सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर जैसे ही महिला रसोई घर पहुंची और आग की लपटों में घिर गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ, हालांकि सिलेंडर नही फटा है। गैस सिलेंडर पर पानी भी गिरा दिख रहा है। हो सकता है कि महिला ने पहले गैस की बदबू आने पर सिलेंडर पर भी पानी डाला होगा।

अन्य खबरें

आखिर नदी की गहराइयों में कहां खो गया हल्द्वानी का रोहिताश ! अब तक कुछ पता नही, दूसरे दिन भी जारी है सर्च ऑपरेशन, पुत्र को तलाश रही बेबस पिता की नम आंखें….

यूपी : प्रेमिका की शादी हुई दूसरी जगह तय, तो प्रेमी ने मार दी गोली – फिर खुद का भी कर लिया जीवन समाप्त

अनलॉक 5 में पहुंची दिल्ली : शादियों में शामिल होंगे 50 लोग, जिम और योग संस्थान भी खुलेंगे

90 से अधिक देशों में फैला डेल्टा कोविड वेरिएंट, इस देश में घर के अंदर भी मास्क पहनने का जनादेश लागू

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

अच्छी ख़बर : कुमाऊं विश्वविद्यालय में शुरू हुई admission process, अब घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से लीजिए प्रवेश, यह है प्रक्रिया….

ब्रेकिंग : हल्द्वानी से पिकनिक मनाने आये चार लड़कों में एक कोसी नदी में डूब कर लापता, विगत कई घंटों से जारी है सर्च ऑपरेशन

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें