HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत न्यूज : रियूनी में नही है एक अदद आधार केंद्र, एकमात्र...

रानीखेत न्यूज : रियूनी में नही है एक अदद आधार केंद्र, एकमात्र बैंक शाखा में रहती है भारी भीड़—भाड़, जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

तहसील रानीखेत अंतर्गत विकासखंड द्वाराहाट का रियूनी क्षेत्र विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को यहां बैंक शाखा खोलने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञापन में कहा गया है कि रियूनी (मजखाली) वर्तमान में लगभग 50 ग्राम सभाओं का केंद्र बिंदु है। जहां द्वाराहाट विकससखंड के न्याय पंचायत रियूनी व कुंवाली तथा हवालबाग विकासखंड की भी न्याय पंचायतें जुड़ी हैं। यहां एकमात्र बैंक एसबीआई की शाखा मजखाली में है। जहां बहुत भीड़—भाड़ रहती है। इस क्षेत्र में एक अतिरक्त बैंक शाखा खोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के आधार कार्ड में बहुत सी अशुद्धियां हैं। जिनको शुद्ध करने के लिए यहां कोई व्यवस्था नही है। डाकघर मजखाली में एक आधार केंद्र स्थापित किया जाये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए क्षेत्र में तीन सड़कें निर्माणाधीन हैं। जिनमें द्वारसों—काकड़ीघाट मोटर मार्ग, दलमोटी भैसोली मोटर मार्ग और मजखाली सुंदरखाल मोटर मार्ग शामिल है। उन्होंने प्रशासन से इन मोटर मार्गों का कार्य यथाशीघ्र पूरा करने तथा इनको आपस में जोड़ा जाये ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम मल्ली रियूनी पन नाथ, नीरू गोस्वामी, मनोज सिंह, आनंद सिंह, भोपाल सिंह, डुंगर सिंह, मोहन सिंह बोरा, हरीश चंद्र, ममता देवी, ग्राम प्रधान भैसोली सुरेश जलाल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments