HomeUttarakhandAlmoraBreaking News : आल्मोड़ा के ताकुला में मिली कपकोट से लापता महिला,...

Breaking News : आल्मोड़ा के ताकुला में मिली कपकोट से लापता महिला, पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कपकोट से बिा बताये घर से चली गई महिला छह दिन बाद ताकुला से बरामद हो गई है। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को सकुशल स्वजनों को सौंप दिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार कपकोट थाना क्षेत्र से एक महिला बिना बताए छह दिन पूर्व घर से कहीं चली गई थी। उसके स्वजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल सकी। उसके पति ने कपकोट थाने में अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत टीम गठित की और महिला को अल्मोड़ा जिले के ताकुला से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि यूएस-365 आइपीसी में मामला पंजीकृत किया गया।

अल्मोड़ा : खेत में गुड़ाई कर रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, अस्पताल भर्ती

महिला की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई। आवश्यक टेक्निकल जानकारियां जुटाई गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों, सुरागरसी, पतारसी के बाद गुरुवार को उसे ताकुला से सकुशल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया गया है। टीम में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, आरक्षी खुशाल राम, ह्नदेश कौर आदि शामिल थे।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : कम हो रही कोरोना की रफ्तार, प्रदेश में बचे 2739 एक्टिव केस, आज मिले 118 नए मामले

नहीं गलेगा-सालों चलेगा नया PVC आधार कार्ड, घर बैठे ऐसे मंगाएं

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments