HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : एनएच पर मिट्टी के ढेर हटाने को तैयार नही...

Almora News : एनएच पर मिट्टी के ढेर हटाने को तैयार नही विभाग, सभासद ने लगाया जनप्रतिनिधियों की नही सुनने का आरोप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांडेखोला के निकट सड़क के दोनों ओर पड़े मिट्टी के ढेर नही हटवाये जाने पर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की बात को संबंधित विभागीय अधिकारी गम्भीरता से नही ले रहे हैं।

ज्ञापन सौंपते सभासद अमित साह व अन्य

बुधवार को अमित साह ‘मोनू’ ने अपर जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि नेशनल हाईवे 309 (A) के अंतर्गत पांडेखोला में मिट्टी के टीलों की वजह से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा ​कि बरसात के कारण जगह—जगह पर दीवारें गिरने से नालियों में मिट्टि भर गई है। जिसके लिए उन्होंने दो दिन पूर्व नेशनल हाईवे के दोनों कनिष्ठ अभियंताओं को दूरभाष द्वारा सूचना दी थी, लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने एडीएम से कहा कि जनप्रतिनिधि की बात को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है।अगर कोई भी आवासीय भवन को नुकसान होता है या कोई जनहानि होगी तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Big Breaking : उत्तराखंड में 1 जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

इधर अपर जिलाधिकारी ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह ‘मोनू’, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, युवा समाज सेवी विपिन बिष्ट आदि शामिल ​थे।

अल्मोड़ा : नही शुरू हुआ रानीधारा रोड के सुधारीकरण का काम, नागरिकों का टूटा सब्र का बांध, धरना—प्रदर्शन

Almora : एनएच पर मिट्टी के ढेर हटाने को तैयार नही विभाग, सभासद ने लगाया जनप्रतिनिधियों की नही सुनने का आरोप

Almora : शासन की उपेक्षा से आ​हत हैं सस्ता गल्ला विक्रेता, पीएम योजना के राशन व चीनी का वितरण नही करने का ऐलान, पेंडिंग है लगभग 7 करोड़ के बिलों का भुगतान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments