HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : हाईवे पर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : हाईवे पर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां सल्ट क्षेत्र के चरीधार क्षेत्र अंतर्गत रामनगर भिकियासैंण बद्रीनाथ हाईवे पर चरीक्यारी में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

Ramnagar Breaking : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर चरीक्यारी के पास सोमवार देर शाम कार खाइ में गिर जाने से मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी राशिद पुत्र भूरा उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है। मृतक राशिद चौखुटिया में डेंटिंग पेंटिंग का काम करता था। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछोड़ से कुछ पहले यह हादसा हुआ है।

Uttarakhand Breaking : यहां भरभराकर गिरी पुल की दीवार, देखिए वीडियो…

दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष अनीस अहमद दल बल के साथ जब मौके पर पहुंचे तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। वह चौखुटिया से कार लेकर अपने घर ठाकुरद्वारा जाने के लिये निकला था, लेकिन रास्ते में भी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गुलदार के हमले में युवक की मौत, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments