HomeUttarakhandAlmoraक्वारंटीन सेंटर में सर्पदंश से मरी बालिका के परिजनों से मिली ब्लाक...

क्वारंटीन सेंटर में सर्पदंश से मरी बालिका के परिजनों से मिली ब्लाक प्रमुख आनंदी बधानी, बंधाया ढांढस

ADVERTISEMENTS

भतरौंजखान/अल्मोड़ा। ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट श्रीमती आनंदी बधानी ने तल्ली सेठी महेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर विगत दिनों क्वारंटीन सेंटर में सांप के काटने से हुई बच्ची की मौत पर दुःख जताया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव के अन्य होम क्वारंटीन लोगों का भी हाल जाना, ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कुछ दिन हम सब के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी लोगों को सोशियल डिस्टेंसिंग बनाये रखनी होगी और सजगता के साथ अपने जरूरी कार्य करने होंगे। इस अवसर पर उनके साथ खंड विकास अधिकारी डी.के.सुयाल, ज्येष्ठ प्रमुख गिरधर सिंह आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गत दिनों बेतालघाट के ग्राम पंचायत तल्ली सेठी के प्राइमरी स्कूल में बने क्वारंटीन छह साल की बच्ची को सांप ने डस लिया था। उसके परिजन बालिका को बेसुध हालत में अस्पताल लेकर आये थे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। इस मामले में प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सहायक अध्यापक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, महेंद्र सिंह दिल्ली से अपने परिवार के साथ पैतृक गांव लौटे थे। उनकी पत्नी, भाई और दो बच्चों को तल्ली सेठी प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किया था। ऑपरेशन के चलते महेंद्र सिंह को होम क्वारंटीन की छूट दी गई थी। 25 मई सोमवार तड़के पांच बजे महेंद्र सिंह की बेटी अंजली (6) को सांप ने कान में डंस लिया था। घरेलू नुस्खों से सुधार नहीं होने पर बच्ची को अचेत अवस्था में बेतालघाट के सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments